लेखक परिचय
लाइवहिंदुस्तान के सीनियर कॉपी एडिटर सुजीत कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय में हिस्ट्री पढ़ते-पढ़ते कब जर्नलिज्म की तरफ मुड़ गए, खुद उन्हें भी पता नहीं चला। पिछले छह वर्षो में प्रिंट और वेब पत्रकारिता की गलियों ने उन्हें खासा संवेदनशील बना दिया है। जीवन के जिस पहलू में उन्हें कुछ विरोधाभासी नजर आता है, उसी को अपनी कलम का निशाना बना लेते हैँ. . . .
ब्लॉग परिचय
एक ऐसा फोरम जिस पर सिर्फ कहा नहीं जाएगा, सुना भी जाएगा। इस दोतरफा ट्रैफिक की गिरफ्त में वे तमाम मुद्दे आएंगे जो रोजमर्रा की जिंदगी में हमसे टकराते हैं लेकिन फांस की तरह दिल में अटककर रह जाते हैं ..
लेखक परिचय
अनुराग मिश्र विज्ञान से जुड़े विषयों पर बड़े अधिकार के साथ लिखते हैं। लेकिन उनकी कलम का दायरा वित्त, पर्यावरण और मनोरंजन जैसे कई विषयों तक फैला है। पत्रकारिता में छह बरस का तजुर्बा रखने वाले अनुराग युवा पार्क में अपनी ढ़पली की थाप पर कुछ अनोखे तराने सुनाने वादा कर चुके हैं. . .
ब्लॉग परिचय
इस ढ़पली से सुर तो निकलेंगे लेकिन कुछ अलग किस्म के। कभी वे साइंस की रागनी सुनाएंगे तो कभी पर्यावरण या प्रकृति की। अंचलों, गांवों और महानगरों का दौरा करती हुई यह ढ़पली कब आपके विचारों की दहलीज पर बजने लगेगी, आपको पता ही नहीं चलेगा. . . .
लेखक परिचय
हितेश शंकर दिल से कलाकार हैं। ब्रश या पेंसिल हाथ में आ जाए तो आप उनके रेखांकन के मुरीद हो जाएंगे। लेकिन फिलहाल वे अपनी कलम से लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। इंडिया टुडे समेत कई प्रकाशन संस्थानों का अनुभव रखने वाले हितेश दिल्ली डेस्क पर डीएनई हैं और उन्हीं के शब्दों में कहें तो ‘लॉगडॉट’ के लिए युवा पार्क में आ खड़े हु़ए हैं. .
ब्लॉग परिचय
कोई फालतू तारीफ नहीं, कोई लफ्फाजी नहीं। जो कुछ होगा डंके की चोट पर बिंदास होगा। सीधी बात को दो टूक अंदाज में बयां करने के लिए खड़ा किया गया है ‘बेलाग’ का मंच
लेखक परिचय
मुख्य उपसंपादक
ललित लेखन के धनी तोएज कुमार सिंह न्यूजरूम में अपने चुटीले शीर्षकों और उम्दा कॉपी के लिए जाने जाते हैं। युवा पार्क में उनकी नजर कांटों और खर पतवार जैसी फालतू चीजों पर रहेगी लेकिन उनका दावा है कि वे ऐसे दिलकश कांटे खोज कर लाएंगे जिनमें फूलों से ज्यादा खुशबू होगी. . .
ब्लॉग परिचय
इस ब्लॉग में आपको देश-दुनिया का वो ताजा कूड़ा मिलेगा, जिस पर अगर एडीटर की मेहरबानी हो गई होती तो अखबार के किसी पन्ने पर चिपका मिलता। बहरहाल कटिंग चाय की शेप में मैं यहां परोसूंगा अपनी बातें। बस चुस्कियां लीजिए।
लेखक परिचय
विशाल बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट की बगिया में मंडराने वाले भ्रमर हैं। वे हिंदुस्तान के लिए नई फिल्मों की समीक्षा लिखते हैं और गाहे-बगाहे फिल्मी हस्तियों की खबर लेते या देते रहते हैं। रिपोर्टिंग और फीचर में कुल जमा दस साल का अनुभव रखने वाले विशाल ने बड़े उत्साह के साथ युवा पार्क में बोरिया बिस्तर बिछाया है . . .
ब्लॉग परिचय
ऐसा सिलबट्टा, जो पीसेगा बॉलीवुड की चटपटी मसालेदार खबरों की चटनी को एक अलग एंगल से।
लेखक परिचय
जर्नलिज्म में बमुश्किल छह साल का तजुर्बा रखने वाले अमित आटोमोबाइल से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद करते हैं। वे नियमित तौर पर जिम जाकर मशीनें तोड़ते हैं लेकिन जिस्म के साथ-साथ उन्हें दिमागी कसरत का भी शौक है और यही शौक उन्हें युवा पार्क में जॉगिंग के लिए ले आया है. . .
ब्लॉग परिचय
जिंदगी का ऐसा जंक्शन जहां सब कुछ है पर कुछ अलग नजरिए के साथ। एक ऐसा मंच जहां आप रोमांच, रोमांस और युवा मन के विचारों से रूबरू होंगे। यहां सिर्फ मन की बातें होंगी। दिमाग ज्यादा लगाने की जरूरत क्या है आ जाओ, आप सबका स्वागत है. .







